सोनिया, राहुल ने पटनायक के निधन पर शोक

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को शोक प्रकट किया।

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को शोक प्रकट किया।

एक संदेश में सोनिया गांधी ने कहा कि पटनायक तीन बार ओडिशा के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व राज्यपाल रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि पटनायक ने दशकों तक लोगों की सेवा की और जीवन के अंत तक एक कांग्रेसी बने रहे।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उनकी कमी खलेगी।

अपने संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी के दिग्गज नेता ने पूरे समर्पण के साथ देश की जनता की सेवा की।

उन्होंने कहा, “दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार व प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।”

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में मंगलवार को पटनायक (89) का निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493