सोनू निगम ने 3 घंटे सड़क पर गाए गीत

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। पाश्र्वगायक सोनू निगम की हाल ही में ‘द रोडसाइट उस्ताद’ नामक छह मिनट का वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने बताया कि इसमें उन्होंने लगभग 25 गीत गाए हैं।

वीडियो में सोनू मुंबई की सड़कों पर बुजुर्ग की वेशभूषा में हरमोनियम बजा रहे हैं।

लोगों की प्रतिक्रिया के बारे में, सोनू ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, “उन्होंने मेरी आवाज नहीं पहचानी। लोगों को मेरी आवाज पसंद आई, यह अच्छी बात है कि मैं वहां था और उन्हें मेरी आवाज पसंद आई। लेकिन मैं यह जानकर दुखी हूं कि लोगों ने मेरी आवाज नहीं पहचानी। यह मेरे लिए परेशानी की बात है।”

उन्होंने कहा, “आप लोगों ने जो छोटी-सी क्लिप में देखा, वह चंदन (मुंबई में थिएटर) के पीछे एक घंटा, चंदन के सामने एक घंटा, चार बंगलों (मुंबई) में एक घंटा गाए हैं। गर्मी में बैठना आसान नहीं था। मैंने अलग तरह के गाने गाए, आपने सिर्फ दो मिनट में यह गीत सुने। मैंने कम से कम 25 गाने गाए होंगे। इसके लिए मैंने कड़ी मेहनत की है, तभी इससे कई लोग जुड़े।”

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी होते ही यूट्यूब पर इसे देखने वालों की संख्या 33 लाख हो गई है।

सोनू ने हाल ही में ऐश्वर्य राय अभिनीत फिल्म ‘सरबजीत’ के लिए ‘दर्द’ नामक गीत गाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493