नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली स्थित नजफगढ़ के कैर गांव में मंगलवार को एक एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल सात लोग सवार थे।
इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों का कहना है कि इंजन खराब होने के बाद पायलट ने विमान की क्रैश लैंडिंग कराई।
विमान में सवार सात में पांच लोग सुरक्षित हैं जबकि दो लोगों को चोट लगी है।
dharmpath.com dharmpath