सोनू निगम, श्रेया सर्वश्रेष्ठ गायक : विधु विनोद चोपड़ा

मुंबई, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘वजीर’ के लिए ‘तेरे बिन’ नामक शीर्षक गीत लिखने वाले निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा का मानना है कि मनोरंजन-जगत में सोनू निगम और श्रेया घोषाल सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक हैं।

चोपड़ा ने कहा, “मेरा मानना है कि मनोरंजन जगत में ये दोनों सर्वश्रेष्ठ गायक हैं। इसे लेकर मुझे कोई संदेह नहीं है। इसलिए मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है। इन दोनों के साथ मेरा गहरा रिश्ता है।”

चोपड़ा ने ‘वजीर’ के अपने लिखे गीत ‘तेरे बिन’ के लिए सोनू और श्रेया से हाथ मिलाया है।

श्रेया और सोनू ने ‘जूबी डुबी’ और ‘पल पल हर पल’ जैसे गीत साथ गए हैं।

श्रेया ने सोनू की तारीफ करते हुए कहा, “दर्शक हमेशा इस तरह के गीत चाहते हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हमारी आवाज साथ में पसंद की जाती है। मैं उनके साथ गीत गाने के लिए उत्साहित हूं। मैं उनसे गायन कॅरियर में बहुत जूनियर हूं। मैं उन्हें ‘सा रे गा मा पा’ के बाद से जानती हूं जब में प्रतियोगी थी।”

वहीं सोनू ने श्रेया की तारीफ करते हुए कहा, “यदि कभी सदाबहार सर्वश्रेष्ठ गायन करने वालों की सूची बनेगी तो इसमें निश्चित तौर पर श्रेया का नाम होगा। वह मेरे लिए बहुत खास हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493