सोपोर मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी घायल (लीड-1)

श्रीनगर, 21 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर में आतंकवादियों व सुरक्षाबलों के बीच गुरुवार को चल रही मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि वारपोरा इलाके में तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) व उनके सुरक्षा गार्ड घायल हो गए। आतंकवादी एक घर में छिपे थे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “दोनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।”

अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर सोपोर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493