मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मॉडल से अभिनेत्री बनीं सोफिया हयात ने संत वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर आरोपों का सामना कर रहीं राखी सावंत के प्रति समर्थन जताया है।
मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मॉडल से अभिनेत्री बनीं सोफिया हयात ने संत वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर आरोपों का सामना कर रहीं राखी सावंत के प्रति समर्थन जताया है।
‘बिग बॉस’ की पूर्व प्रतियोगी सोफिया ने एक बयान में कहा, “मैं उनका (राखी) समर्थन करती हूं। उन्होंने जो कहानी बताई है, वह ऐतिहासिक रूप से सही है, लेकिन अगर इसे दोहराया जाता है, तो कुछ समुदाय नाराज हो सकते हैं। मुझे लगता है कि यह गलत है।”
सोफिया ने कहा, “वाल्मीकि की कहानी प्रेरणादायक है, क्योंकि यह हम सभी को अच्छा और निर्मल होना सिखाती है। इससे हमें ज्ञान प्राप्त होता है।”
राखी ने पिछले साल एक टीवी शो पर की गई अपनी टिप्पणियों को लेकर वाल्मीकि समुदाय से बिना शर्त माफी मांगी है।
dharmpath.com dharmpath