पटना, 22 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह तीखी धूप निकली है तथा उमस भरी गर्मी जारी है। इस बीच तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले 24 घंटे के दौरान मौसम विभाग ने पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री, गया का 26.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री, गया का 33.9 डिग्री, पूर्णिया का 35.8 डिग्री तथा भागलपुर का 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath