सोमनाथ चटर्जी की हालत में सुधार

कोलकाता, 7 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत में सुधार हुआ है और अगले कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। पिछले दिनों उन्हें बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। यह जानकारी सोमवार को अस्पताल प्रशासन ने दी।

उल्लेखनीय है कि 86 वर्षीय वयोवृद्ध वाम नेता फेफरे संबंधी रोग के पुराने मरीज हैं। उन्हें गत 3 फरवरी को कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में भर्ती किया गया था। उस समय उन्हें तेज बुखार था। उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए सात डाक्टरों की एक टीम बनाई गई थी।

अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा, ” चटर्जी के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493