एंबेसेडर होटल के गेट पर आत्मघाती हमलावर द्वारा कार बम विस्फोट किया, जिसके बाद अन्य बंदूकधारी होटल में घुस गए।
पुलिस अधिकारी मुहम्मद फाराह ने बताया, “हम इस विस्फोट में 10 लोगों के मरने की पुष्टि करते हैं जबकि 25 घायल हुए हैं।”
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने बड़े विस्फोट की आवाज सुनी, जिसके बाद होटल में भारी गोलीबारी की आवाजें सुनाई दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सेनाएं होटल में संभावित बंधकों को बचाने की कोशिश कर रही है।
इस हमले की जिम्मेदारी अल शबाब ने ली है।
मोगादिशू के मक्का अल-मुकर्रम स्थित एंबेसेडर होटल में आमतौर पर सरकारी अधिकारी आते-जाते रहते हैं।
dharmpath.com dharmpath