बैतूल, 2 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना 17 दौर में होगी। यहां सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरु हुई। मतगणना के लिए विवेकानंद हॉल में 21 टेबल लगाई गई हैं। यहां 30 मई को हुए मतदान में 74.48 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
घोड़ाडोंगरी के उपचुनाव में सात उम्मीदवार मैदान में है। मुख्य मुकाबला भाजपा के मंगल सिंह धुर्वे और कांग्रेस के प्रताप सिंह उईके के बीच है। मतगणना में वोटों की गिनती का कार्य 17 दौर में होगा।
वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के सज्जनसिह उईके विजयी हुए थे। उनके निधन के चलते यहां उपचुनाव हुआ है।
dharmpath.com dharmpath