सोमालिया में अफ्रीकी यूनियन के सैन्य अड्डे पर आतंकवादी हमला

मोगादीशू, 26 जून (आईएएनएस)। सोमालियाई आतंकवादी समूह अल-शबाब ने शुक्रवार को सोमालिया में अफ्रीकी संघ मिशन (एमीसोम) के सैन्य अड्डे पर हमला कर दिया। यह सैन्य अड्डा सोमिालिया के लोअर शीवेले क्षेत्र में स्थित है।

लोअर शीवेले के मेयर अब्दुलकादिर नोर सीदी ने कहा कि लेगो जिले में हुए हमले में एक आत्मघाती हमलावर ने अपनी कार में सैन्य अड्डे के दरवाजे के पास विस्फोट कर दिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों में भारी मुठभेड़ हुई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, “युद्धरत पक्षों के बीच हुई इस मुठभेड़ में कई लोग हताहत हुए हैं। दोनों पक्षों में अभी भी मुठभेड़ जारी है और हम इस संबंध में विस्तृत जानकारी बाद में देंगे।”

बताया जाता है कि रमजान के पवित्र माह में आतंकवादी संगठन अल शबाब ने सरकार के ठिकानों पर हमला करने की धमकी दी थी। इस हमले की जिम्मेदारी अल शबाब ने ही ली है।

इसी तरह की एक घटना में बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात के राजनयिकों को निशाना बनाते हुए सड़क किनारे एक कार में बम विस्फोट कर दिया गया था, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी और अन्य पांच घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493