जेटली ने अमित शाह से मुलाकात की

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी की मदद के आरोप में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस्तीफे की मांग के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की।

माना जा रहा है कि दोनों ने राजे को लेकर चल रहे विवाद पर चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार, शाह से मिलने से पहले जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

जेटली एक सप्ताह के अमेरिका दौरे के बाद गुरुवार को स्वदेश लौटे हैं।

हवाईअड्डे पर उतरने के बाद जेटली ने राजे और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से जुड़े सवाल पर संवाददाताओं से कहा था कि यहां कोई भ्रष्ट नहीं है।

सुषमा पर आरोप है कि उन्होंने ललित मोदी से भारतीय पासपोर्ट ले लिए जाने के बाद 2014 में पुर्तगाल यात्रा के लिए मानवीय आधार पर ब्रिटिश दस्तावेज उपलब्ध कराने में मदद की थी। राजे पर आरोप है कि उन्होंने 2011 में मोदी के पक्ष में ब्रिटिश आव्रजन आवेदन को प्रमाणित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493