आतंकवादियों ने राजधानी मोगादिशू से 260 किलोमीटर दूर हल्गान गांव में एएमआईएसओएम के साथ इथोपिया के सैनिकों द्वारा संचालित सैन्य अड्डे पर धावा बोला था।
एएमआईएसओएम के प्रवक्ता जो किबेट ने बताया कि सैनिकों ने सोमाली सेना के साथ मिलकर भीषण मुठभेड़ के बाद आतंकवादियों को खदेड़ा दिया।
किबेट ने कहा कि एएमआईएसओएम इस हमले में मारे गए आतंकवादियों की गिनती कर रहा है, लेकिन अब तक के आंकड़ों के मुताबिक अल-शबाब के 110 आतंकवादी मारे गए हैं।
उन्होंने बताया कि कई आतंकवादियों को गंभीर जख्म लगे हैं, लेकिन वे बच निकले। वहीं सोमालिया के गृह मंत्री अब्दिरिजाक उमर मोहम्मद ने कहा कि इस हमले में 120 आतंकवादी मारे गए हैं।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हमले में पांच नागरिकों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग घायल हुए हैं।
वहीं, अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा इसमें 60 इथोपियाई सैनिकों की मौत हुई है।
dharmpath.com dharmpath