सोमालिया में फौजी दस्ता भेजने से ओबामा का इंकार

अदीस अबाबा, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि उनकी सरकार सोमालिया में सेना भेजने पर विचार नहीं करेगी, क्योंकि उनके क्षेत्रीय साझेदार देश इथियोपिया, केन्या और युगांडा आतंकवाद विरोधी अभियान का नेतृत्व करने में सक्षम हैं।

ओबामा ने सोमवार को यहां इथियोपिया के प्रधानमंत्री हैलीमरियम देसालेग के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “मुझे नहीं लगता कि अपनी नौसेना को वहां भेजने की जरूरत है। इथियोपिया का सैन्य दस्ता मजबूत है। केन्या और युगांडा भी वहां सेना भेजने को लेकर गंभीर है।”

ओबामा ने कहा कि अमेरिका और इन देशों के बीच संबंध सुखद रहे हैं। हमारे सहयोग से सोमाली के जिहादी समूह अल शबाब की गतिविधियों में कमी आई है, लेकिन यह अभी भी चुनौती बना हुआ है। रविवार को मोगादिशू में हुआ आतंकी हमला इसका प्रमाण है। इसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493