नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय दल ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे.अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन से देश ने एक महान सपूत खो दिया है।
भाजपा संसदीय दल को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कल (सोमवार) हमें बेहद दुखद समाचार मिला कि भारत ने एक महान सपूत खो दिया।”
मोदी ने कहा कि वह पहले देश के महान सपूत थे, राष्ट्रपति बाद में। उन्होंने कहा, “डॉ. कलाम का व्यक्तित्व बेहद खास था।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “डॉ. कलाम हमेशा कहा करते थे कि वह एक शिक्षक व शिक्षाविद् हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद भी उन्होंने शिक्षण का काम नहीं छोड़ा।”
मोदी ने कहा कि कलाम का जीवन हमें और युवाओं को प्रेरित करता है।
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), शिलांग में छात्रों को व्याख्यान देते वक्त वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।
dharmpath.com dharmpath