बेंगलुरू, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रदूत साप्ताहिक समाचार पत्र के सोमेश शर्मा को साल 2016-17 के लिए इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी (आईएनएस) का अध्यक्ष चुना गया है।
आईएनएस ने एक बयान में कहा कि शर्मा ने गृहलक्ष्मी (मातृभूमि समूह) के पी.वी.चंद्रन की जगह ली। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव यहां आईएनएस की 77वीं सालाना आम बैठक के दौैरान हुआ।
अकिला उरानकर (बिजनेस स्टैंडर्ड) को डिप्टी प्रेजीडेंट, के.बालाजी (द हिंदू साप्ताहिक) को वाइस प्रेजीडेंट तथा शरद सक्सेना (हिंदुस्तान टाइम्स) को मानद कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। वी. शंकरन को आईएनएस महासचिव चुना गया है।
आईएनएस की कार्यकारी कमेटी के सदस्यों में एस.बालासुब्रमण्यम आदित्यन (डेली थांती), गिरीश अग्रवाल (दैनिक भास्कर, भोपाल), विजय कुमार चोपड़ा (पंजाब केसरी, जालंधर), विजय जवाहरलाल दर्डा (लोकमत), विवेक गोयनका (द इंडियन एक्सप्रेस, मुंबई), मोहित जैन (इकोनॉमिक टाइम्स), महेंद्र मोहन गुप्त (दैनिक जागरण) तथा शैलेश गुप्ता (मिड-डे) शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath