सोशल मीडिया के जरिए संवाद बढ़ाएगी सरकार, बेसिल के साथ अनुबंध

सूचना निदेशक अनुज कुमार झा ने मंगलवार को बताया कि आम जन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकार के जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए लोकभवन में सोशल मीडिया हब की स्थापना की जा रही है।

अनुज ने बताया, “ट्विटर मुख्यमंत्री कार्यालय के फालोअर्स की संख्या 17 लाख है। लोकभवन में स्थापित किए जाने वाले सोशल मीडिया हब के शुरू हो जाने के बाद सरकार के जन कल्याणकारी कार्यो, विकास कार्यो तथा नीतियों के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रचार प्रसार में और अधिक बढ़ोत्तरी के साथ-साथ आम जन की समस्याओं को उनसे संबंधित विभागों तक तत्काल पहुंचाने की पुख्ता व्यवस्था भी हो जाएगी।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम जन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए सोशल मीडिया का भी उपयोग किया जा सकता है।

सूचना निदेशक अनुज कुमार झा की मौजूदगी में अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। सूचना विभाग की ओर से अपर निदेशक सूचना डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

बेसिल के सहायक महाप्रबंधक रमित लाला ने बताया कि बेसिल की ओर से एक सहायक प्रबंधक की तैनाती लखनऊ के सोशल मीडिया हब के लिए कर दी गई है और जल्द ही अन्य कर्मचारी भी तैनात कर दिए जाएंगे और कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493