सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर नूतन के खिलाफ तहरीर

बता दें कि एक टिप्पणी में नूतन ने संजय शर्मा को शिखंडी बताया है।

मानवाधिकार कार्यकर्ता संजय शर्मा ने शनिवार को लखनऊ के गोमतीनगर थाने के थानाध्यक्ष को तहरीर देकर नूतन ठाकुर पर सोशल मीडिया फेसबुक पर उनके (संजय शर्मा) खिलाफ अत्यंत अमर्यादित, निंदनीय, अनुचित और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है और नूतन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही किए जाने की गुजारिश की है।

संजय शर्मा ने नूतन के पति और उप्र कैडर के आईपीएस अमिताभ ठाकुर पर विभिन्न सोशल मीडिया पर उनके निजी जीवन के बारे में अत्यंत ही अनुचित, अमर्यादित, अभद्र टिप्पणियां करते रहने का आरोप लगाया है।

एफआईआर दर्ज कराने की यह तहरीर नूतन द्वारा अपने फेसबुक पर संजय को शिखंडी कहने के आधार पर दी गई है।

संजय ने तहरीर में लिखा है कि एक महिला द्वारा तीन बच्चों के बाप एक पुरुष को शिखंडी कहना निश्चित ही एक गंभीर आपराधिक कृत्य है, इसीलिए उन्होंने गोमतीनगर थाने के थानाध्यक्ष को तहरीर देकर नूतन ठाकुर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493