नई दिल्ली, 13 फरवरी – पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदलुकर और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली सोशल मीडिया पर एक दूसरे की टांग खिंचाई में मशरूफ नजर आए। तेंदुलकर ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वह मेलबर्न के साउथबैंक पर ‘धूप के मजे’ लेते दिख रहे हैं।
सचिन की इस पोस्ट पर उनके पूर्व सलामी जोड़ीदार और पूर्व कप्तान गांगुली ने कमेंट में लिखा, “किसी किसी की किस्मत अच्छी है.. छुट्टी मनाते रहो।”
इन दोनों के बीच चल रहे हंसी मजाक पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी खूब आनंद उठाया।
सचिन ने गांगुली के कमेंट का जवाब दिया और लिखा कि यह छुट्टी एक करोड़ जुटाने में मददगार रही।
दरअसल तेंदुलकर बुशफायर क्रिकेट बैश में खेलने गए थे जिसका मकसद पैसे इकट्ठा कर आस्ट्रेलिया के जंगलो में लगी आग के पीड़ितों को मदद मुहैया करना था।
dharmpath.com dharmpath