सेन सेबेस्टियन (स्पेन), 16 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल खिलाड़ी मिकेल ओयार्जाबेल ने कहा कि वह रियल सोसिएदाद के साथ करार के लिए आश्वस्त थे।
मिकेल ने सोसिएदाद क्लब के साथ 2024 तक के लिए नया करार किया है। हालांकि, उन्होंने एथलेटिक बिलबाओ की रुचि पर कोई टिप्पणी नहीं की।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 21 वर्षीय मिकेल साल 2015 में सोसिएदाद क्लब में पहली बार शामिल हुए थे।
क्लब के साथ नए करार पर हस्ताक्षर कर मिकेल ने कहा, “मेरे लिए यह दिन काफी खास है। मैं अपने सपने को पूरा कर रहा हूं और जहां रहना चाहता हूं, वहां हूं।”
बिलबाओ क्लब के प्रस्ताव पर मिकेल ने किसी भी प्रकार की जानकारी का खुलासा करने से इनकार करते हुए कहा यह सोसिएदाद के साथ नए करार से पहले हुई घटनाओं के बारे में बात करने का समय नहीं है।
dharmpath.com dharmpath