सौम्या स्वामीनाथन होंगी डब्ल्यूएचओ उप महानिदेशक

नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की महानिदेशक सौम्या स्वामीनाथन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में दो साल के लिए उप महानिदेशक के तौर पर पद संभालने के लिए मंजूरी दे दी।

एक आदेश में कहा गया है, “कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने आईसीएमआर की महानिदेशक सौम्या स्वामीनाथन को डब्ल्यूएचओ जिनेवा के कार्यक्रम उप महानिदेशक (डीपीपी) के पद को संभालने की मंजूरी दे दी। स्वामीनाथन को एक दिसंबर 2017 से 18 नवंबर 2019 की अवधि के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है।”

इसमें यह भी कहा गया है कि एसीसी खोज-सह-चयन समिति की मंजूरी दी है, जो सौम्या स्वामीनाथन के उत्तराधिकारी की तलाश करेगी।

स्वामीनाथन को क्षयरोग पर उनके व्यापक शोध के लिए जाना जाता है। वह एक जानी-मानी बाल रोग विशेषज्ञ हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493