मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता सौरभ शुक्ला ने आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है। इस फिल्म में अभिनेता को न्यायाधीश के किरदार में देखा गया था।
सौरभ ने ट्विटर पर एक कैरिकेचर भी साझा किया है, जिसमें 53 वर्षीय अभिनेता को न्यायाधीश की सीट पर बैठे दिखाया गया है और अक्षय कुमार तथा अनु कपूर को वकील के रूप में एक-दूसरे से लड़ते दिखाया गया है।
इसके साथ ही सौरभ ने ट्वीट किया, “जॉली एलएलबी-2 की शूटिंग शुरू कर दी है।”
‘जॉली एलएलबी’ के इस सीक्वल की शूटिंग लखनऊ और वाराणसी में होगी।
dharmpath.com dharmpath