सैन फ्रांसिस्को, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। कंसलटिंग, टेक्नॉलजी और अगली-पीढ़ी की सेवाएं मुहैया करानेवाली प्रमुख वैश्विक कंपनी इंफोसिस ने गुरुवार को हेवलेट पैकार्ड एंटरप्राइजेज (एचपीई)-संचालित क्लाउड28प्लस कम्यूनिटी और डिजिटल प्लेटफार्म की सदस्यता एक प्रौद्योगिकी सहयोगी के रूप में प्राप्त करने की घोषणा की है।

कंपनी ने एक बयान में गुरुवार को कहा कि इस भागीदारी से इंफोसिस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहयोगी कंपनी स्कावा को क्लाउड28प्लस कम्यूनिटी के सेवा प्रदाताओं के विशाल नेटवर्क का लाभ मिलेगा। इस भागीदारी से कंपनी का लक्ष्य उन देशों के बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाना है, जहां व्यापारिक और नियामकीय लिहाज से स्थानीय भागीदारों के साथ मिलकर निजी और हाइब्रिड क्लाउड की तैनाती की जाएगी।
स्कावा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरीश अली ने बताया, “इस भागीदारी से एक सेवा-उन्मुख सहयोगात्मक दृष्टिकोण निर्मित होगा और हम क्लाउड28प्लस के माध्यम से एक स्र्फूत हाइब्रिड क्लाउड समाधान का सृजन करेंगे, जबकि दुनिया के सबसे बड़े स्वतंत्र क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर नेटवर्क के साथ ज्ञान का आदान-प्रदान करेंगे।”
इंफोसिस के अध्यक्ष और उप-मुख्य परिचालन अधिकारी रवि कुमार ने बताया, “जैसा कि कंपनियां डिजिटल बदलाव से गुजर रही हैं और वर्तमान कारोबारी अवसरों और चुनौतियों के लिए डिजिटल-प्रथम पद्धति को अपना रही है, आईटी सेवाओं के भागीदार के लिए इंफोसिस उनकी सबसे बड़ी पसंद है, ताकि उन्हें क्लाउड सेवा अपनाने में मदद मिल सके।”
उन्होंने कहा, “भरोसेमंद एचपीई भागीदारों की क्लाउड28प्लस कम्यूनिटी इसके सबसे नवीनतम क्लाउड सेवाओं और उद्योग के ज्ञान का फायदा उठाने में इंफोसिस को सक्षम बनाएगा।”
dharmpath.com dharmpath