बर्मिघम होगा 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का मेजबान

बर्मिघम, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने गुरुवार को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का मेजबान बर्मिघम को घोषित किया है।

सीजीएफ ने कहा कि उसने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के लिए बर्मिघम शहर का चुनाव किया है।

बर्मिघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई, 2022 से सात अगस्त, 2022 तक होगा। पिछली बार 2002 में मैनचेस्टर शहर में इन खेलों का आयोजन हुआ था।

सीजीएफ के अध्यक्ष लुइस मार्टिन सीबीई ने कहा, “हम बर्मिघम और इंग्लैंड को बधाई देते हैं। यह इस शहर के लिए सच में एक शानदार पल है।”

इंग्लैंड में कई खेलों का आयोजन हुआ है। जिसमें मैनचेस्टर में 2002 में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेल, 2012 लंदन ओलम्पिक, 2014 ग्लास्गो जैसे खेल शामिल हैं।

सीजीएफ के अध्यक्ष ने इसके साथ ही 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी हेतु दावेदारी पेश करने के लिए आस्ट्रेलिया, मलेशिया और कनाडा का आभार भी जताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493