स्किन केयर ब्रांड का प्रचार करेंगी तापसी

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू को स्किन और पर्सनल केयर ब्रांड नीविया इंडिया द्वारा अपने उत्पादों का प्रचार करने के लिए अनुबंधित किया गया है।

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू को स्किन और पर्सनल केयर ब्रांड नीविया इंडिया द्वारा अपने उत्पादों का प्रचार करने के लिए अनुबंधित किया गया है।

वह ब्रांड के बॉडी वाश और शावर जेल कैटेगरी के उत्पादों का प्रचार करेंगी।

तापसी ने एक बयान में कहा, “ऐसे ब्रांड द्वारा अनुबंधित किया जाना एक शानदार अनुभव है, जिसके आप सालों से उपभोक्ता रहे हों। उनके उत्पादों की गुणवत्ता, पहुंच और रेंज काफी व्यापक है, इसलिए कंपनी का ब्रांड एंबेसडर चुना जाना सम्मान की बात है।”

फिल्मों की बात करें तो तापसी ‘मनमर्जियां’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। इसमें अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल भी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493