प्रीमियर लीग : एवर्टन को हराकर खिताब के करीब पहुंचा सिटी

लिवरपूल, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज मैनचेस्टर सिटी यहां शनिवार को एवर्टन को 3-1 से मात देकर खिताब के और करीब पहुंच गई है।

बीबीसी के अनुसार, सिटी को लीग का खिताब जीतने के लिए बास एक और जीत की दरकार है। मैनचेस्टर सिटी का अगला मैच चिर-प्रतिद्वंद्वी मैनचेस्टर यूनाइटेड से 7 अप्रैल को होगा।

गुडिसन पार्क में ख्ेाले गए लीग के 31वें दौर के मुकाबले में सिटी ने शुरू से ही निंयत्रित खेल दिखाया और चौथे मिनट में ही लेरॉय साने ने गाले करके मेहमान टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

इसके बाद, पहले हाफ के 12वें मिनट में गेब्रियल जेसुस और 37वें मिनट में रहीम स्टर्लिन्ग ने गोल दागकर सिटी को 3-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ के 63वें मिनट में यानिक बेलासी ने एवर्टन के लिए गोल जरूर किया लेकिन यह मैच बचाने के लिए काफी साबित नहीं हुआ।

इस जीत के बाद मैनचेस्टर सिटी के 31 मैचों में 84 अंक हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493