तिरुवनंतपुरम, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल भर के ईसाइयों ने रविवार को ईस्टर का जश्न धूमधाम से मनाया। यह त्योहार क्रूस पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद ईसा मसीह के फिर से जिंदा हो जाने की याद में मनाया जाता है।
लोगों ने ईस्टर की प्रार्थनासभा में भाग लिया, जहां उन्होंने उपवास के समाप्त करने के लिए मदिरा पान किया और केक खाया।
ईसाई परिवारों में एक पारंपरिक ईस्टर नाश्ता तैयार किया जाता है, जिसमें ‘अप्पम’, ‘चिकन स्टू’, ‘बीफ रोस्ट’, ‘डक करी’, ‘स्ट्रीम्ड बनानाज’, ‘एग करी’ और ‘केक’ जैसे व्यंजन शामिल होते हैं।
रपट के अनुसार, इस अवधि में केरल में शराब की बिक्री जोरों पर होती है।
केरल की 3.34 करोड़ आबादी में 61.41 लाख लोग ईसाई धर्म के हैं।
dharmpath.com dharmpath