स्कूटर दुर्घटना की चोट से उबरे जॉर्ज क्लूनी, खुश व स्वस्थ नजर आए

लॉस एंजिल्स, 23 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के सारडीनिया द्वीप में इस महीने की शुरुआत में गंभीर मोटर-स्कूटर दुर्घटना के बाद अमेरिकी अभिनेता जॉर्ज क्लूनी पूरी तरह से ठीक होते नजर आ रहे हैं।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 57 वर्षीय अभिनेता शुक्रवार को हूलू टीवी सीरीज ‘कैच-22’ के सेट पर खुशनुमा मूड में चहलकदमी करते दिखे, वह स्वस्थ नजर आ रहे थे।

सेट पर चहलकदमी कर रहे क्लूनी ने मुस्कुराते हुए वहां मौजूद लोगों से हाथ मिलाया। उन्होंने जींस के साथ कैजुअल पोलो शर्ट पहन रखी थी।

एक सूत्र ने ‘पीपुल डॉट कॉम’ को बताया कि जॉर्ज की दुर्घटना के बावजूद शूटिंग निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ही हो रही है और लोकेशन का बदलाव इस बात का संकेत है कि उन लोगों ने सारडीनिया के हिस्से वाली शूटिंग पूरी कर ली है।

10 जुलाई को स्कूटर चलाने के दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493