रांची, 7 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने एक निजी स्कूल में कक्षा सात के एक बच्चे की हुई जघन्य हत्या की जांच एक विशेष जांच दल से कराने की रविवार को मांग की।
रांची, 7 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने एक निजी स्कूल में कक्षा सात के एक बच्चे की हुई जघन्य हत्या की जांच एक विशेष जांच दल से कराने की रविवार को मांग की।
विनय कुमार का शव निजी स्कूल के शिक्षकों के हॉस्टल के पास पाया गया। पुलिस ने कहा कि बच्चे की हत्या गुरुवार तड़के लगभग 1.30 बजे की गई थी।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि पिटाई के कारण बच्चे का यकृत क्षतिग्रस्त हो गया था। जबकि उसके सिर पर मौजूद चोट से पता चलता है कि उसे किसी कठोर वस्तु से मारा गया। उसका चेहरा भी क्षत-विक्षत था।
पुलिस ने स्कूल के कुछ शिक्षकों और एक चौकीदार को हिरासत में लिया है। एक पुलिस सूत्र ने कहा कि कला शिक्षक पर संदेह है।
झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने संवाददाताओं से कहा, “दो दिनों बाद भी पुलिस मामले को सुलझा नहीं पाई है। मामले की जांच के लिए एक एसआईठी गठित की जानी चाहिए। राज्य में छोटे बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं।”
भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुबर दास को पीड़ित के परिजनों से भी मिलने की चिंता नहीं है।
कांग्रेस ने भी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस की झारखंड इकाई के नेता शशि भूषण राय ने आईएएनएस से कहा, “लगता है कि पुलिस घटना के बारे में बिल्कुल अनजान है। राज्य सरकार गहरी निंद्रा में है। लगता है कि मुख्यमंत्री, जिनके पास गृह मंत्रालय का भी प्रभार है, को मामले की कोई चिंता नहीं है। एक छोटे बच्चे की विद्यालय परिसर में हत्या की गई और मुख्यमंत्री को माता-पिता से बात करने तक की फुर्सत नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath