स्कॉटलैंड की संसद के नए सत्र का आगाज

एडिनबर्ग, 3 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने यहां शनिवार को स्कॉटलैंड की संसद के पांचवें सत्र का औपचारिक आगाज किया और अपनी शुभकामनाएं दीं।

स्कॉटलैंड संसद के सदस्यों (एमएसपी) को संबोधित करते हुए महारानी ने कहा कि संसद के नए सत्र का आगाज करना उम्मीद और आशावाद के दौर का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यकीनन जश्न मनाने का समय है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि स्कॉटलैंड की संसद को नए कर और कल्याणकारी नीतियां लागू करनी होंगी। उन्होंने एमएसपी को अच्छा काम करने की भी शुभकामनाएं दी।

महारानी एलिजाबेथ ने चुनौतीपूर्ण हो रही वैश्विक परिस्थितियों के बीच शांत और एकजुट रहने की मुश्किल घड़ी से भी भिज्ञता जाहिर की।

उन्होंने कहा, “यकीनन हम सभी पेचीदा एवं अतृप्त होते जा रहे विश्व में रह रहे हैं, जहां तीव्र गति से घटनाक्रम होते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493