लॉस एंजेलिस, 3 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता अमेरिकी अभिनेता लियोनाडरे डिकैप्रियो को टेलीविजन धारावाहिक ‘बेवॉच’ में अभिनेता डेविड हैसलहॉफ के बेटे का किरदार निभाने के लिए चुना गया था। यह खुलासा इसके निर्माता माइकल बर्क और डग्लस शर्वाट्ज ने किया।
वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, लियोनाडरे महज 15 साल के थे, जब उन्होंने इस किरदार के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन डेविड ने उनके नाम को स्वीकृति नहीं दी।
माइकल ने कहा, “हम वास्तव में लियोनाडरे को इस भूमिका के लिए लेने को तैयार थे।”
वहीं, डग्लस ने कहा, “लेकिन डेविड ने कहा कि उनके बेटे के किरदार के हिसाब से लियोनाडरे की उम्र काफी अधिक है। डेविड को लगा कि इससे वह बूढ़े लगेंगे। उन्हें इस तरह की कई चिंताएं थीं।”
इसके बाद धारावाहिक के पहले सीजन में यह किरदार ब्रैंडन काल ने निभाया। आठवें सीजन में उनकी जगह जेरेमी जैक्सन ने ले ली थी।
dharmpath.com dharmpath