कोलकाता, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। चेक गणराज्य की कार निर्माता कंपनी स्कोडा की भारतीय सहायक इकाई ने गुरुवार को कहा कि 2015 में उसकी बिक्री 10 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी देश के महंगी श्रेणी के कार बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहती है।
कंपनी के बिक्री और विपणन निदेशक आशुतोष दीक्षित ने यहां संवाददाताओं से कहा, “इस साल हमारा लक्ष्य 17,000-17,500 कारों की बिक्री का है, जो गत वर्ष 15,500 थी।”
उन्होंने कहा कि कंपनी अपना ध्यान महंगी श्रेणी की कार बाजार पर टिकाए रखेगी और कंपनी महंगी श्रेणी के सेडान वर्ग में अग्रणी स्थान हासिल करना चाहती है।
dharmpath.com dharmpath