मेलबर्न, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की जोशना चिनप्पा यहां जारी 15 हजार डॉलर इनामी विक्टोरिया ओपन स्क्वॉश टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
तीसरी वरीयता प्राप्त जोशना ने अपने क्रम का सम्मान करते हुए शनिवारो को हुए सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया की क्रिस्टीन नन को 11-7, 11-5, 11-9 से हराया।
अब फाइनल में जोशना का सामना डेनमार्क की लिने हेनसेन से होगा, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की सियोली वाटर्स को 15-13, 12-10, 11-3 से हराया।
पुरुष वर्ग में हालांकि भारत के महेश मानगांवकर को हार मिली। सेमीफाइनल में महेश को आस्ट्रेलिया के रायन चुस्केले ने 11-6, 11-6, 11-6 से हराया।
तीसरे वरीय महेश ने इंग्लैंड के जैमी हेकॉक को 13-15, 12-10, 11-8, 11-7 से हराते हुए सेमीफाइनल में खेलने का अधिकार हासिल किया था।
dharmpath.com dharmpath