आपिया (सामोआ), 10 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय स्क्वॉश जोड़ी-वेलावान सेंथीकुमार और हर्षित झावंदा ने गुरुवार को यहां जारी राष्ट्रमंडल युवा खेलों के मिश्रित युगल वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड को 12-10, 8-11, 11-5 से हराने के बाद फाइनल में मलेशियाई जोड़ी-इएम योव नग और एंड्रिया जिआ की ली को 11-6, 11-5 से मात दी।
इससे पहले वेलावान ने पुरुष एकल वर्ग में भी रजत पदक जीता। अब राष्ट्रमंडल युवा खेलों की स्क्वॉश प्रतियोगिता में भारत के पास दो पदक हैं।
dharmpath.com dharmpath