अल्पसंख्यक अब किसी के भुलावे में नहीं आने वाले : शाहनवाज

पटना, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने यहां गुरुवार को कहा कि अल्पसंख्यक अब किसी के भुलावे में नहीं आने वाले हैं। अल्पसंख्यक युवाओं को भी विकास चाहिए।

पटना, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने यहां गुरुवार को कहा कि अल्पसंख्यक अब किसी के भुलावे में नहीं आने वाले हैं। अल्पसंख्यक युवाओं को भी विकास चाहिए।

चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पटना पहुंचे शाहनवाज ने पटना हवाईअड्डे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, “अल्पसंख्यक युवाओं को भी अब विकास चाहिए। ये किसी की जागीर नहीं हैं कि वो जब चाहें अपने स्वार्थ के लिए इनका उपयोग कर सकें।”

उन्होंने दावा किया, “केंद्र सरकार अल्पसंख्यक युवाओं के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। यही कारण है कि अल्पसंख्यक आज भाजपा के साथ हैं।”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपने कामों का जनता को हिसाब देने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश ईमानदारी से अपने शासनकाल के पांच उन कामों को गिना दें, जिससे जनता उन्हें अगली बार फिर मौका दे।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को अभी भी रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है, इलाज के लिए भी अन्य श्हरों में जाना पड़ रहा है। आखिर नीतीश किस आधार पर लोगों के बीच वोट मांगने जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493