स्क्वॉश : विश्व कप के लिए भारत की जूनियर टीम घोषित

चेन्नई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने नीदरलैंड्स के शहर इदनहोवन में 26 अगस्त से 4 सितम्बर तक होने वाली वर्ल्ड जूनियर स्क्वॉश चैम्पियनशि के लिए टीम की घोषणा कर दी। भारतीय दल में 11 सदस्य शामिल हैं।

भारतीय स्क्वॉश रैकेट महासंघ ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। भारतीय दल में छह लड़कियां और पांच लड़के हैं।

भारतीय दल कोच साइरस पोंचा और अधिकारी सुरभी मिश्रा तथा बाला मुरुगन के साथ इदनहोवन जाएगा।

भारतीय टीम ने 2009 में चेन्नई में अबतक का श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया था। दो साल पहले भारतीय लड़कियों ने सातवां स्थान प्राप्त किया था।

भारतीय दल :

अद्या आडवाणी, हर्षित कौर, आकांक्षा सालुंके, निकिता जोशी (टीम व व्यक्तिगत), सुनन्या कुरुविला, जुइ काल्गुतार, वेलावन सेंथिल कुमार, आदित्य राघवन, संदीप रामचंद्रन, विकास मेहरा और एश्वर्य सिंह (सभी व्यक्तिगत वर्ग)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493