स्क्वॉश : विश्व जूनियर चैम्पियनशिप के अगले दौर में पहुंचे 7 भारतीय

ईंधोवेन (नीदरलैंड्स), 26 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व जूनियर स्क्वॉश चैम्पियनशिप के पहले दिन रविवार को व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाले सातों भारतीय खिलाड़ियों ने विजयी आगाज करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

बालक वर्ग में ऐश्वर्य सिंह स्पेन के अपने प्रतिद्वंद्वी निलो विडाल के मैच से हट जाने के कारण बिना खेले अगले दौर में पहुंच गए।

वहीं विकास मेहरा ने कुवैत के ईशा मोहम्मद को 11-5, 13-11, 9-11, 11-9 से मात दी, जबकि आदित्य राघवन ने नीदरलैंड्स के थिज्स वैन डर प्लूइज्म को सीधे सेटों में 11-6, 11-3, 11-3 से हरा दिया।

बालिका वर्ग में सुनयना कुरुविला ने आस्ट्रेलिया की विक्टोरिया लेओव को 12-10, 13-11, 7-11, 11-4 से, जुई कालगुटकार ने बेल्जियम की कैटो वेरविल्ट को एकतरफा मुकाबले में 11-3, 11-3, 11-1 से, निकिता जोशी ने स्वीडन की एनिका इंगस्ट्रोम को सीधे सेटों में 11-9, 11-3, 11-4 से और आकांक्षा सालुंखे ने जिम्बाब्वे की कुजिवाक्वासे माडुंग्वे को शानदार अंदाज में 11-0, 11-0, 11-0 से मात दे दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493