देवगौड़ा दिल्ली में सोमवार से अनशन करेंगे

बेंगलुरू, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा कथित रूप से किसानों की समस्याओं की अनदेखी किए जाने के विरोध में दिल्ली में सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।

जनता दल (सेक्युलर) के प्रवक्ता रमेश बाबू ने रविवार को आईएएनएस से कहा, “किसानों की समस्या पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए गौड़ा राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे, क्योंकि उन्हें अब तक इस मुद्दे पर संसद में बोलने का अवसर नहीं दिया गया है।”

बाबू ने कहा, “गौड़ा ने किसानों का मुद्दा उठाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से समय की मांग की थी। शुक्रवार तक कोई जवाब नहीं दिया गया, जबकि कई परेशान किसान आत्महत्या का रास्ता अपना रहे हैं।”

पूरे कर्नाटक में जून से अब तक करीब 100 किसानों ने विभिन्न कारणों से आत्महत्या की है, जिसमें कर्ज, कम कीमत और चीनी मिलों द्वारा बकायों का भुगतान नहीं किया जाना शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493