स्क्वॉश : सौरव, जोशना ने जीती 74वां राष्ट्रीय प्रतियोगिता

ग्रेटर नोएडा, 26 अगस्त (आईएएनएस)। शीर्ष वरीय सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए शनिवार को यहां शिव नाडर यूनिवर्सिटी में खेली गई 74वीं राष्ट्रीय स्क्वॉश प्रतियोगिता का खिताब जीतने में सफल रहे हैं।

पुरुर्ष वर्ग में सौरव ने लगातार तीसरे और चौथे सेट को जीतते हुए तीसरी वरीय महेश मानगांवकर को 11-8, 11-13, 11-9, 11-6 से मात दी।

जोशना ने महिला वर्ग में इसी तरह का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्या राघवेंद्रन को 11-6, 8-11, 11-2, 11-4 से मात दी।

भारतीय स्क्वॉश महासंघ (एसआरएफआई) के विकास अधिकारी हरीश प्रसाद ने कहा, ” यह पूरा सप्ताह काफी रोमांचक रहा जहां हमने बेहतरीन मुकाबले देखे।”

उन्होंने कहा, “एचसीएल ने हमें विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने में मदद की। इसी कारण हम चैम्पियनशिप का सफल आयोजन कर सके।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493