स्टंटमैन बॉलीवुड का अहम हिस्सा : जैकी श्रॉफ

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता जैकी श्रॉफ का कहना है कि स्टंटमैन बॉलीवुड का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें आवश्यकता पड़ने पर उनकी मदद कर खुशी होगी।

जैकी श्रॉफ टेलीविजन शो ‘डील और नो डील’ की अगली कड़ियों में कई स्टंटमैन के साथ नजर आने वाले हैं।

जैकी ने अपने एक बयान में कहा, “स्टंटमैन बॉलीवुड का अहम हिस्सा हैं और खासकर मारधाड़ वाली फिल्में उनके बगैर संभव नहीं हैं। मैंने हमेशा उनके साथ बेहद करीब से काम किया है। इसलिए यदि मुझे किसी भी तरह से उनकी मदद का मौका मिलता है तो मुझे खुशी होगी।”

धारावाहिक में जीती गई राशि का इस्तेमाल नए स्टंटमैन के प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। इस राशि से एक ऐसे केंद्र का निर्माण किया जाएगा, जहां दूसरे स्टंटमैन को प्रशिक्षण दिया जा सके। साथ ही उन्हें भी नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा सके, जो स्टंट सीखना तो चाहते हैं, लेकिन इसके लिए भुगतान करने में असमर्थ हैं।

रोनित रॉय की मेजबानी में ‘डील और नो डील’ की जैकी श्रॉफ वाली कड़ी का प्रसारण रविवार को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493