बर्लिन, 3 फरवरी (आईएएनएस)। आइवरी कोस्ट के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सेरे डाइ ने जर्मनी के फुटबाल क्लब स्टटगार्ट से जून 2017 तक के लिए करार किया है। इससे पूर्व वह स्विट्जरलैंड के एफसी बासेल से जुड़े हुए थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार स्टटगार्ट ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि सेरे तत्काल प्रभाव से अपने नए क्लब से जुड़ जाएंगे।
मिडफील्डर सेरे फिलहाल अफ्रीकन कप ऑफ नेशन्स टूर्नामेंट के कारण अफ्रीका में हैं।
सेरे पिछले दो साल से स्विट्जरलैंड की चैम्पियन टीम एफसी बासेल से जुड़े हुए थे। बासेल की ओर से उन्होंने 68 मैच खेलते हुए तीन गोल दागे। नए क्लब में सेरे 26 नंबर की जर्सी के साथ खेलते नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath