‘स्टार किड’ होना मुश्किल भरा है : सूरज पंचोली

गुड़गांव, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘हीरो’ से बॉलिवुड में करियर की शुरुआत करने जा रहे अभिनेता सूरज पंचोली का कहना है कि एक स्टार का बेटा होना काफी मुश्किल भरा है, क्योंकि लोगों की उनसे कुछ आशाएं होती हैं और वे लगातार नजर पर होते हैं।

सूरज पंचोली दिग्गज कलाकार आदित्य पंचोली के बेटे हैं।

सूरज ने कहा कि उन्हें ‘हीरो’ फिल्म में इस किरदार के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। इस फिल्म से सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी भी अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। यह फिल्म सुभाष घई द्वारा निर्देशित तथा जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्री द्वारा अभिनीत साल 1983 में आई फिल्म ‘हीरो’ की रीमेक है।

सूरज ने कहा, “संघर्ष करना पड़ता है। हर स्टार किड को मंच नहीं मिलता। काम पाना आसान है, लेकिन इसके लिए आपके अंदर प्रतिभा भी होनी जरूरी है। हमारा संघर्ष थोड़ा अलग है, क्योंकि एक स्टार किड होने के नाते हमें कुछ आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है।”

सूरज अपनी आगामी फिल्म के प्रचार के लिए सलमान खान और आथिया शेट्टी के साथ शनिवार को मिलेनियम सिटी आए। सलमान इस फिल्म के निर्माता हैं।

सलमान ने एक स्टार किड के संघर्ष के बारे में कहा कि उनके लिए काफी मुश्किल होता है, क्योंकि उनकी पहली फिल्म की तुलना उनके स्टार माता-पिता की पिछली फिल्म से की जाती है।

फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है और यह सिनेमाघरों में 11 सितम्बर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493