मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन बिजलानी इस महीने के अंत में ‘स्टार परिवार अवॉर्डस’ की मेजबानी करते दिखाई देंगे।
‘परदेस’ के अभिनेता ने कहा, “यह मेरा पहला स्टार परिवार अवॉर्डस है और मैं प्यार भरे इस विशाल परिवार का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं।”
उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह बहुत खास है, क्योंकि मैं पहली बार स्टार परिवार की मेजबानी कर रहा हूं। यह अद्भुत होगा।”
पुरस्कार समारोह का प्रसारण बाद में स्टार प्लस पर किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath