प्रतिबंध के खिलाफ अपील कर सकते हैं मेसी

ज्यूरिख, 5 मई (आईएएनएस)। स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी अर्जेटीना टीम के साथ स्विट्जरलैंड नहीं जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेसी उन पर लगे चार अंतर्राष्ट्रीय मैचों के प्रतिबंध के खिलाफ अपील करेंगे।

इस प्रतिबंध के तहत वह मार्च में एक मैच का जुर्माना भुगत चुके हैं। उन पर ब्यूनस आयर्स में चिली के खिलाफ खेले गए मैच में लाइन्समैन को अपशब्द कहने के लिए प्रतिबंध लगाया गया था।

इस मैच में अर्जेटीना ने चिली को 1-0 से हराया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पांच बार बालोन डी ओर का खिताब जीत चुके मेसी पर फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा द्वारा अभद्र व्यवहार के लिए 10,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया था।

मेसी फीफा के मुख्यालय में इस मामले पर होने वाली सुनवाई में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि अर्जेटीना फुटबाल संघ ने इस प्रतिबंध को हटाने या कम करने के लिए हर प्रकार का प्रयास किया है।

ऐसा माना जा रहा है कि वह एक वीडियो लिंक के जरिए इस सुनवाई में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए, निजी कारणों का हवाला दिया गया है।

इस साल अप्रैल में एडगाडरे बाउजा के इस्तीफे के बाद अर्जेटीना की टीम के पास अभी कोई कोच नहीं है। वर्तमान में टीम विश्व कप में प्रवेश से कोसों दूर है।

दक्षिण अमेरिकी टीमों की सूची में पांचवें स्थान पर है। उसे विश्व कप में प्रवेश के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का हर प्रयास करना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493