स्टालिन ने पार्टी सदस्यों के हमले के शिकार होटल कर्मियों से मुलाकात की

चेन्नई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेता एम. के. स्टालिन ने यहां आर.आर. अनबु बिरयानी रेस्तरां का दौरा किया और होटल के मालिक और कर्मचारियों को सांत्वना दी, जिन पर द्रमुक सदस्यों ने सप्ताहंत में हमला किया था।

स्टालिन के साथ पूर्व दूरसंचार मंत्री ए.राजा और अन्य सहयोगी भी थे।

पुलिस ने कहा, “रविवार रात युवराज नाम व्यक्ति की अगुवाई में द्रमुक के कुछ सदस्य मुफ्त में बिरयानी की मांग करने लगे। होटल कर्मचारियों ने उनसे कहा कि दुकान बंद हो चुकी है।”

इसके बाद युवराज ने होटल के कैशियर और अन्य कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। उसके साथ पार्टी के अन्य सदस्य दिवाकर ने भी कर्मचारियों की पिटाई कर दी।

स्टालिन ने होटल कर्मचारियों पर हिंसा की निंदा की।

पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। युवराज और दिवाकर फरार हैं।

होटल कर्मचारियों के अनुसार, युवराज एक सप्ताह पहले होटल आया था और वहां अपने वाहन खड़े कर प्रवेश द्वार को बंद कर दिया था, जिसके बाद होटल कर्मचारियों और उसके बीच विवाद हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493