जेनेवा, 8 जुलाई (आईएएनएस)। रूस की धावक यूलिया स्टेपानोवा के अगले महीने अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने पर अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने अपनी एथिक्स समिति से इस मामले की जांच करने की अपील की है।
समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, रूस के पूर्व डोपिंग अधिकारी विताली स्टपानोव और उनकी पत्नी धावक यूलिया स्टेपानोवा ने जर्मन टीवी चैनल एआरडी द्वारा 2014 दिसंबर में एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज में रूस में डोपिंग की बात कही थी।
एआरडी द्वारा दो हिस्से में बनाई गई डॉक्यूमेंट्री जिसका नाम गेहेइमसाछे डोपिंग (गुप्त डोपिंग मामले) था में यह आरोप लगाए गए थे कि रूस के खिलाड़ियों ने कोचों के निर्देश पर प्रतिबंधित पदार्थो का सेवन किया था।
आईओसी ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “यूलिया स्टेपानोवा का रियो ओलम्पिक 2016 में हिस्सा लेना नैतिक मामला है। इसलिए आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने फैसला किया है कि वह आईओसी की एथिक्स समिति से इस मामले पर सलाह मांगेगी।”
बयान में कहा गया है, “यह फैसला अंतर्राष्ट्रीय एथेलेटिक्स संघ (एआईएएफ) के रोर्बट हेराश की अध्यक्षता वाले डोपिंग रिव्यू बोर्ड द्वारा स्टेपानोवा को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तटस्थ खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लेने की इजाजत देने के बाद लिया गया है। स्टेपानोवा को प्रतियोगिताओं में भाग लेने का फैसला उनके खिलाड़ियों को डोपिंग से दूर रखने के लिए किए गए प्रयासों को देखकर लिया गया था।”
dharmpath.com dharmpath