स्टेफी ग्राफ करेंगी केरल में आयुर्वेद का प्रचार

तिरुवनंतपुरम, 24 जून (आईएएनएस)। दिग्गज जर्मन टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ केरल में आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करती नजर आएंगी। मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कहा कि बुधवार को केरल मंत्रिमंडल ने स्टेफी ग्राफ के साथ करार को मंजूरी दे दी।

इस करार के तहत स्टेफी ग्राफ ‘विजिट केरल’ के विज्ञापन में आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करती नजर आएंगी।

साप्ताहिक मंत्रिमंडलीय बैठक के बाद चांडी ने पत्रकारों से कहा, “केरल पर्यटन एवं आयुर्वेद के लिए स्टेफी ग्राफ के साथ करार करने को लेकर उनके एजेंट से चल रही बातचीत को देखते हुए पर्यटन विभाग को इसकी मंजूरी दे दी गई।”

सर्वोच्च विश्व वरीय रह चुकीं स्टेफी ग्राफ ‘विजिट केरल’ प्रचार अभियान के सीजन ऑफ सरप्राइज (2015-16) में केरल में पर्यटन और आयुर्वेद की लोकप्रियता बढ़ाएंगी। गौरतलब है कि हर साल बड़ी संख्या में जर्मन नागरिक केरल पर्यटन के लिए आते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493