स्टैथनम के लिए मुश्किल रहा ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 7’

बीजिंग, 28 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड फिल्म अभिनेता जेसन स्टैथनम ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 7’ के अपने सहकलाकार विन डीजल से काफी प्रभावित हैं।

फिल्म के प्रीमियर पर उन्होंने कहा कि फिल्म में डीजल के करतब काफी खतरनाक और मुश्किल थे।

फिल्म के प्रीमियर पर अभिनेत्री मिशेल रोड्रिग्ज भी मौजूद थीं।

स्टैथनम ने एक बयान में कहा, “मैं यह देखकर काफी प्रभावित हुआ था, जब डीजल एक विमान से कार लेकर बाहर निकलते हैं। मेरे हिसाब से यह सचमुच बेहद मुश्किल काम है।”

‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फिल्म श्रृंखला की फिल्मों ने अब तक दुनियाभर में दो अरब डॉलर की कमाई की है।

श्रृंखला की नई फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 7’ में स्टैथनम, डीजल और रोड्रिग्स के अलावा ड्वेन जॉनसन, जॉर्डाना ब्रिवस्टर, ट्रिसी गिब्सन, ल्युडैकरिस, लुकस ब्लैक, अली फजल और दिवंगत पॉल वाकर ने भी काम किया है।

जेम्स वान निर्देशित फिल्म दो अप्रैल को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल एवं तेलुगू भाषाओं में भारत के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493