‘स्टैन एंड ओली’ के लिए सटीक पटकथा चाहते थे जॉन एस. बेयर्ड

लंदन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार जॉन एस. बेयर्ड ने कहा कि वह चाहते थे कि उनकी फिल्म ‘स्टैन एंड ओली’ की शूटिंग शुरू होने से पहले उन्हें इसके लिए एकदम सटीक पटकथा मिले।

लंदन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार जॉन एस. बेयर्ड ने कहा कि वह चाहते थे कि उनकी फिल्म ‘स्टैन एंड ओली’ की शूटिंग शुरू होने से पहले उन्हें इसके लिए एकदम सटीक पटकथा मिले।

‘डेडलाइन डॉट कॉम’ के साथ एक साक्षात्कार में बेयर्ड ने फिल्म में काम करने के अपने अनुभव साझा किए जो बाफ्टा पुरस्कार के लिए नामांकित हुई है।

उन्होंने कहा, “2014 की शुरुआत की बात है जब मैं बेबीलॉन पर डैनी बॉयल के साथ काम कर रहा था और उस दौरान ‘स्टैन एंड ओली’ के पटकथा लेखक जेफ पोप ने मुझसे संपर्क किया। इसकी शुरुआत एक टीवी परियोजना के रूप में हुई थी लेकिन फिर इस पर फिल्म बनाने का फैसला हुआ।”

बेयर्ड कहते हैं, “इतनी देर लगने का कारण यह था कि हम एकदम सटीक पटकथा चाहते थे। अंतिम पटकथा शुरुआत में बनी पटकथा से लाखों मील दूर थी।”

‘स्टैन एंड ओली’ प्रसिद्ध हॉलीवुड हास्य कलाकार लॉरेल और हार्डी पर आधारित एक कॉमेडी ड्रामा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493