स्टैलोन का था ऑस्कर बहिष्कार का इरादा

लॉस एंजेलिस, 10 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्कर्स में नस्ली विविधता को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभिनेता सिलवेस्टर स्टैलोन समारोह का बहिष्कार करने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन अफ्रीकी अमेरिकी निर्देशक रयान कूग्लर ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेलोन को 28 फरवरी को होने वाले समारोह में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता वर्ग में नामांकित किया गया है। उन्होंने इस मामले में फिल्म ‘क्रीड’ के निर्देशक रयान कूग्लर से सलाह ली थी।

इस साल के नामांकनों में विविधता की कमी के कारण कुछ अभिनेताओं, अभिनेत्रियों और फिल्मकारों ने समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

स्टैलोन ने इससे पूर्व कहा था कि ऑस्कर्स नामांकन पर वह बेहद विनीत महसूस कर रहे हैं, लेकिन वह निश्चित तौर पर नहीं कह सकते कि वह इसमें शामिल होंगे या नहीं।

स्टैलोन ने ऑस्कर नामितों के भोज के मौके पर कहा था, “मैंने इस बारे में रयान कूग्लर से सलाह ली थी और उनसे पूछा था कि अगर वह कहें तो मैं इसमें शामिल नहीं होऊंगा, लेकिन उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि मैं समारोह में जाऊं।”

कूग्लर और स्टैलोन की ‘क्रीड’ में स्टैलोन के सह अभिनेता माइकल बी. जॉर्डन को भी नामित नहीं किया गया, जबकि कई लोगों का मानना है कि उन्हें नामित किया जाना चाहिए था।

इस पर स्टैलोन ने कहा, “यह केवल वक्त की बात है, लेकिन मैं अपनी हर उपलब्धि का श्रेय इन दोनों नौजवानों को देता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493